झांसीः झांसी में पिछले 10-15 वर्षों से हवाई सेवा के लिए प्रयास चल रहे थे लेकिन इसमें मध्य प्रदेश स्थित दतिया जिला ने बाजी मार दी। मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का यह बयान की कभी हम ट्रेन पकड़ने जाते थे झांसी अब झांसी वाले प्लेन पकडने आएंगे दतिया काफी चर्चा में आ गया है।
नरोत्तम मिश्रा का यह बयान उस समय सामने आया जब वह 31मई को दतिया एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन कराए जाने की सूचना मीडिया को दे रहे थे।वह अपने कार्यों की जानकारी देते हुए बोल बैठे की यह समय का बदलाव देखिए कि पहले हम लोग ट्रेन पकड़ने झांसी जाते थे लेकिन अब झांसी के लोग प्लेन पकडने दतिया आएंगे यह बयान कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया
गृहमंत्री के समर्थक व दतिया वालों से अधिक झांसी के लोग इस बयान को बढ़-चढ़कर चटकारे लेकर बता रहे हैं। उनका यह बयान झांसी के सत्ताधारी नेताओं के लिए एक कटाक्ष की तरह देखा जा रहा है। दतिया में 118 एकड़ भूमि पर हवाई अड्डा बनाया गया है 31मई से यहां से हवाई सेवाएं चालू हो जाएगी रीजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत दतिया शहर को यह आधुनिक एयरपोर्ट मिला है इस एयरपोर्ट को बनवाने की लागत लगभग 50 करोड रुपए है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31मई को दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे शुरुआती दौर में दतिया से खजुराहो वह दतिया से भोपाल की सीधी हवाई सेवा शुरू होगी यह हवाई सेवा फ्लाईबिग एयरलाइंस शुरू करेगा। एयरपोर्ट का भवन लगभग 768 वर्ग मीटर क्षेत्रफल पर बना है यह 48 यात्रियों की क्षमता के साथ पूरी तरह वातानुकूलित है इसमें एक वीआईपी लॉन्ज भी रखा गया है एयरपोर्ट पर मापदंड के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह