झांसीः नए बस स्टैंड के निर्माण के लिए नगर निगम ने कोछा भंवर में 7 एकड़ जमीन प्रदान कर दी है। इससे सालों पुरानी समस्या का समाधान अब हो जाएगा। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग वर्षों से इस क्षेत्र में नए बस स्टैंड के निर्माण के लिए जमीन की खोज कर रहा थाए जो अब जाकर पूरी हो गई है। महापौर बिहारी लाल आर्य ने बताया की परिवहन विभाग को नए बस स्टैंड निर्माण के लिए 7 एकड़ जमीन प्रदान कर दी गई है। इससे वर्षों पुरानी समस्या का निदान हो जाएगा। इस नए बस स्टैंड के निर्माण हो जाने के बाद मेडिकल रोड पर जाम की समस्या से भी काफी हद तक मुक्ति मिल जाएगी। यह खबर स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है।
महापौर बिहारी लाल आर्य ने इस बारे में सहमति पत्र रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार को सौंप दिया। अब नई जमीन मिलने के बाद बस अड्डे को स्थानांतरित करने की सभी अडचने दूर हो गई हैं। अब इसके अस्तित्व में आने की एक सबसे बड़ी अड़चन दूर हो गयी है। रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि निविदा निकालकर शीघ्र ही नए बस स्टैंड के निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराया जाएगा। वर्तमान बस स्टैंड जो मेडिकल रोड पर शहर के बीचो-बीच स्थित है। इससे स्थानीय राहगीरों को घंटों जाम का सामना करना पड़ता है। सिर्फ राहगीर ही परेशान नहीं होते मेडिकल रोड पर स्थित होने की वजह से गंभीर मरीजों जिन्हें तत्काल मेडिकल की जरूरत है समय पर अस्पताल नहीं पहुंचा पा रहे हैें।
नए बस अड्डे के लिए विभाग द्वारा जमीन तलाश की जा रही थी लेकिन विवादों की वजह से जमीन फाइनल नहीं हो पा रही थी। अब नगर निगम ने 7 एकड़ जमीन देने का सहमति पत्र विभाग को दे दिया है। उम्मीद की जाती है शीघ्र ही कि नए बस स्टैंड निर्माण का कार्य शुरू हो सकेगा। नगर निगम सदन ने भी जमीन देने के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब कोई अड़चन नहीं दिखाई दे रही है। वर्तमान में बस स्टैंड नगर निगम की जमीन पर ही स्थित है और नगर निगम विभाग से 25 पैसा प्रति बस के हिसाब से किराया वसूल करता है। इस तरह से परिवहन विभाग को लगभग 6 से 7 लाख रुपए महीना का किराया नगर निगम को देना पड़ता है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई