झांसी : झांसी नगर निगम की नई नगर आयुक्त आकांक्षा राणा ने पदभार संभालते ही प्रशासनिक अनुशासन को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। कार्यभार ग्रहण के बाद उन्होंने ताबड़तोड़ निरीक्षणों के जरिए अपनी कार्यशैली का स्पष्ट परिचय दिया है। मंगलवार सुबह 9:55 बजे जैसे ही वह कार्यालय पहुंचीं, उन्होंने मुख्य द्वार पर गार्ड तैनात कर 10:00 बजे के बाद आने वाले कर्मचारियों को गेट पर ही रोकने का आदेश दे दिया।
निर्देशों के पालन में गार्ड ने कई कर्मचारियों और एक अधिकारी को भी अंदर जाने से रोक दिया। कुछ कर्मचारी चेतावनी के बाद लौट गए, जबकि कुछ ने माफी मांगकर प्रवेश की अनुमति ली। लगभग आठ कर्मचारियों को देर से पहुंचने पर नोटिस जारी किया गया और उन्हें भविष्य में ऐसी गलती दोहराने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
आयुक्त आकांक्षा राणा न केवल कार्यालय अनुशासन पर ध्यान दे रही हैं, बल्कि हर सुबह सुबह 7 बजे से अलग-अलग वार्डों का निरीक्षण भी कर रही हैं। मंगलवार को उन्होंने वार्ड नंबर 51, जो झांसी का सबसे पॉश इलाका माना जाता है, का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इलाहाबाद बैंक चौराहा स्थित सफाई केंद्र का ताला खुलवाकर जांच की, जिसमें सफाई सामग्री जैसे फावड़ा, तसला और ब्लीचिंग पाउडर नदारद मिले। जब नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने सफाई सामग्री कार्यालय में रखने का तर्क दिया, तो आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा कि 'कार्यस्थल पर जरूरी सामान हर वक्त उपलब्ध रहना चाहिए।'
निरीक्षण के दौरान पार्षद विकास खत्री ने नाले की क्षतिग्रस्त स्थिति की शिकायत की, जिस पर आयुक्त ने मौके पर जांच की और गंदगी पाए जाने पर तत्काल सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त राहुल यादव, मुख्य अभियंता राजवीर सिंह, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीत कुमार, डॉ. धीरेंद्र गुप्ता और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
आयुक्त आकांक्षा राणा की सख्त कार्यशैली और समय की पाबंदी पर जोर ने नगर निगम के कर्मचारियों में हलचल पैदा कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की सख्ती से नगर निगम की कार्यप्रणाली में सुधार की उम्मीद बढ़ी है।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा