झांसी। एक ओर जहां बारिश लोगों के लिए गरमी से राहत लेकर आई तो दूसरी तरफ झांसी महानगर के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में यह राहत आफत बन गई। पिछले हफ्ते से हो रही लगातार बारिश से कॉलेज के सेंट्रल मेडिकल स्टोर की छत टपकने लगी और वर्हां रखी लाखों रुपये की दवाइयों पर पानी की धार बहने लगी।
सिर्फ छत ही नहीं, दीवारें और गैलरी भी पानी से लथपथ हो गईं। स्टोर के भीतर रखे दर्जनों दवा कार्टून और चिकित्सा उपकरण गीले हो चुके हैं। टपकती छतों और भीगी दवाओं ने साफ कर दिया है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बारिश के मौसम को हल्के में लेकर लापरवाही बरती। अब दवा के उपयोग योग्य होने पर सवाल खड़े हो गए हैं।
सेंट्रल मेडिकल स्टोर की हालत देखकर साफ लगता है कि बरसात से पहले किसी प्रकार की कोई तैयारी नहीं थी। जानकारों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन को इस बात की जानकारी थी कि छत में सीपेज है और बारिश का मौसम करीब है, फिर भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। अब जब स्टोर में पानी भर गया है, तो अफरा-तफरी में दवाओं को इधर-उधर शिफ्ट किया जा रहा है।
एक स्थानीय कर्मी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “हर साल यही हाल होता है। बारिश आते ही छत से पानी टपकता है, पर कोई ठोस इंतजाम नहीं किया जाता।” यही नहीं, जिन कार्टनों में उपकरण और सर्जिकल आइटम रखे गए थे, वे भी भीग चुके हैं। अब सवाल यह है कि ये सामग्री सूखने के बाद भी उपयोग लायक बचेगी या नहीं।
सिचुएशन बिगड़ने के बाद कॉलेज प्रशासन हरकत में आया। मेडिकल कॉलेज के एसआईसी डॉ. सचिन माहुर ने कहा कि उन्हें जैसे ही सेंट्रल स्टोर में पानी भरने की जानकारी मिली, तत्काल सभी कीमती दवाओं और उपकरणों को अन्य सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए।
डॉ. माहुर ने यह भी कहा कि शुक्रवार तक सभी जरूरी दवाएं और उपकरण समुचितं रूप से दूसरी जगह पहुंचा दिए जाएंगे। हालांकि, यह बात खुद में सवाल पैदा करती है कि अगर पानी भरने की संभावना पहले से थी, तो पहले इंतजाम क्यों नहीं किए गए?
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई