झांसीः देश के सात राज्यों के 300 से अधिक डॉक्टर झांसी मेडिकल कॉलेज में आयोजित होने वाले दो दिवसीय सेमिनार में सम्मिलित होंगे। इस दौरान गायनेकोलॉजी से जुड़े अपने अनुभवों को एक-दूसरे के साथ साझा करेंगे। साथ ही चिकित्सा के क्षेत्र में विकसित की जा रही नई टेक्नोलॉजी के बारे में भी जानकारी देंगे।
झांसी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डांक्टर मयंक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेमिनार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया गया कि मेडिकल कॉलेज के गायनेकोलॉजिस्ट एक सेमिनार करवा रहे हैं, जिसमें देश के सात राज्यों से सभी टॉप गायनेकोलॉजिस्ट को बुलाया गया है। 19,20 जुलाई को झांसी में होने वाले इस सेमिनार में डॉक्टर्स अपने अनुभवों को शेयर करेंगे। इसके साथ ही यदि किसी डॉक्टर ने इलाज से जुड़ी कोई नई टेक्नोलॉजी विकसित की है, तो वह भी शेयर की जायेगी। डॉ. मयंक के अनुसार ऐसे सेमिनार की वजह से गांव-देहात में इलाज करने वाले डॉक्टर्स को नये उपचारों की जानकारी मिलती है। जो कि किसी भी महिला मरीज की जान बचाने में मददगार साबित होती है।
इस सेमिनार मे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर एवं राजस्थान के टॉप गायनेकोलॉजिस्ट शामिल होंगे। इस सेमिनार में गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर्स के लिए मुख्य विषय-हाई रिस्क प्रेगनेन्सी, उच्च जोखिम गर्भावस्था, किशोर एवं युवाओं का स्वास्थ्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा स्त्री एवं प्रसूती विषय में शोध करने वाले पीजी स्टूडेंट्स की ओर से 60 से अधिक शोध पत्र पढ़े जाएंगे। जिसका उद्देश्य पीजी स्टूडेंट्स की प्रतिभा को प्रमोट करना है। प्रदेश में विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से आये स्त्री एवं प्रसूति विषय में पीजी करने वाले विधार्थियों की 11 टीमों के बीच दो चरणों में क्विज प्रतियोगिता कराई जाएगी। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ मयंक सिंह, गायनेकोलॉजी विभाग से एचओडी डॉ. सिप्पी अग्रवाल, प्रोफेसर डॉ. हेमा जे शोबने सहित कई अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Shahjahanpur: 47 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सैटेलाइट बस स्टैंड से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में पेयजल संकट, बहुजन अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन
Pilibhi: संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने युवक को पीटा, CCTV वीडियो वायरल
रांची में बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी पर चलाई गोली, शूटरों की तलाश जारी
सियासी पिच पर यूसुफ पठान : एक तरफ बंगाल फतह का हुंकार, दूसरी ओर ससुर-साले सलाखों के पीछे
रुदावल के पहाड़पुर रोड पर बनी नई पुलिया एक महीने में क्षतिग्रस्त, हादसे का बढ़ा खतरा
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े