झांसीः झांसी में सड़ी गली लाश को पीठ पर लादकर ले जाने का एक वीडियो वायरल हुआ था जो 2 मिनट 27 सेकेंड का था। यह वीडियो 31 मई को बड़ागांव गेट बाहर श्मशान घाट का बताया गया था। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मुकेश यादव नामक चालक गाड़ी को बड़ागांव श्मशान घाट पर खड़ी कर शव को पीठ पर लादकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
इस वीडियो में कोई पुलिस कर्मी दिखाई नहीं दे रहा है। फिलहाल यह जांच का विषय है। इस मामले की जांच सीओ सिटी करेंगे। मेडिकल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परिजनों ने उन्हें गुमराह किया जिसके कारण शव मोर्चरी में पड़ा रहा और शव सड़ चुका था। 11 मई को एक व्यक्ति गंभीर बीमारी के चलते मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने आया था। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया था। 13 मई को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। कुछ लोग चिरगांव के होने का दावा करते हुए आए और रात होने के कारण सुबह शव ले जाने की बात कहकर चले गए। फिर वह लोग 3 दिन बाद मेडिकल कॉलेज आए और शव को ले जाने को कहा लेकिन शव से कोई नजदीकी रिश्ता न बता पाने के कारण वह शव नहीं ले जा सके।
फिर उन लोगों ने कहा कि वह अपने भाई को लेकर आएंगे लेकिन इसके बाद भी वह नहीं आए। तो मेडिकल प्रशासन ने 28 मई को मेडिकल चौकी को मेमो भेजा। पुलिस ने तीन दिन तक शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया और 31 मई को मेडिकल चौकी पुलिस ने प्राइवेट कार चालक मुकेश यादव से शव का अंतिम संस्कार करने को कहा। 31 मई की शाम को शव को पीठ पर लादकर बड़ागांव गेट के बाहर श्मशान घाट ले जाया गया और वही वीडियो वायरल हो गया। फिलहाल अगर परिजनों ने गुमराह न किया होता तो 13 मई को मौत के बाद यह शव लावारिस न रहता और 18 दिन तक सड़ता न रहता। अब सीओ सिटी की जांच में पता चलेगा कि दाह संस्कार के दौरान पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद थे या नहीं। लेकिन वीडियो में पुलिस कर्मी नजर नहीं आ रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा