झांसीः महानगर में बिजली विभाग की ओर से शहर भर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य चल रहा है। शुरुआत में अभी यह पोस्टपेड के रूप में ही कार्य करेंगे, बाद में इन्हें प्रीपेड किया जाएगा, लेकिन बकाएदारों के खिलाफ इन मीटरों की रीडिंग द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसको लेकर उपभोक्ता काफी आक्रोशित हैं।
इन दिनों झांसी महानगर में हालत यह है कि शुरूआत में तो उपभोक्ता समझ ही नहीं पता कि उसके घर कि बिजली क्यों चली गई, बाद में जानकारी करने पर पता लगता है कि बकाया न देने पर उसके कनेक्शन विभाग द्वारा कार्यालय से ही काट दिया गया है। शहर में जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लग चुके हैं, उन पर दो माह का या फिर 5,000 से ज्यादा बकाया होने पर बिजली गुल हो जा रही है।
शहर में इन दिनों रोजाना 100 से अधिक बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर से डिस्कनेक्शन की कार्रवाई शहर में शुरू कर दी गई है। जिनके यहां स्मार्ट मीटर लगा है और उनका बिजली का बकाया है, तो अफसर कार्यालय में बैठकर ही कर्मचारी उनके घर की बिजली कट कर दे रहे हैं। चंद्रजीत प्रसाद, एसई नगर, विद्युत वितरण मंडल, झांसी के अनुसार अभी लगभग 26,000 घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य हो चुका है। आने वाले समय में पुरे शहर में स्मार्ट मीटर लगा दिए जाएंगे, जो कि प्रीपेड मीटर की तरह कार्य करेंगे।
चिलचिलाती गर्मी में बिजली विभाग की मनमानी से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। दो माह का बकाया होने पर भी बिजली अचानक कट होने की वजह से लोगों का इस उमस भरी गर्मी में जीना मुहाल हो गया है। उपभोक्ताओं की यह सरासर मनमानी है। अगर ऐसा ही हाल रहा, तो हम लोग आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल