झांसी: जनपद न्यायाधीश (डीजे) कमलेश कच्छल, जिलाधिकारी मृदुल चौधरी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ती ने सोमवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने कारागार परिसर में नव निर्मित ओपन जिम का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छ शरीर में ही स्वच्छ एवं सुंदर विचारों का वास होता है। महिला कैदियों को सुझाव देते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम अनिवार्य रूप से करें। नियमित व्यायाम करने से हम अपने आप को स्वस्थ रखने के साथ ही अनेकों बीमारियों की चपेट में आने से भी दूर रख सकते हैं।
जेल का निरीक्षण करने के दौरान जनपद न्यायाधीश ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ बैरक में निरूद्ध महिला कैदियों से बात की। उनसे जेल में प्राप्त होने वाली सभी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने महिला कैदियों के स्वास्थ्य के बारे में पूछा और बीमार होने की स्थिति में इलाज मिलने में किसी भी प्रकार की परेशानी तो नहीं होती, इसकी भी जानकारी ली। निरूद्ध महिला बंदियों ने बताया कि बीमार होने पर डॉक्टर द्वारा उनका इलाज किया जाता है। इस अवसर पर उन्होंने महिला बंदियों के बच्चों को गुब्बारे, चॉकलेट एवं स्नैक्स वितरित कर उनके साथ प्यार दुलार किया।
जनपद न्यायाधीश ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ निरीक्षण के दौरान कारागार में खान-पानी की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने कैदियों के लिए जेल में बनी सब्जी एवं दाल को चखकर देखा और उसकी गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। पाकशाला का निरीक्षण करते हुए उन्होंने साफ सफाई के पुख्ता इंतजामात करने के निर्देश दिए हैं।
जनपद न्यायधीश ने कारागार में बने अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों से उनके इलाज के संबंध में जानकारी ली। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल अवगत कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने वृद्ध बंदियों से बातचीत की और उनसे कहा कि यदि इलाज या किसी अन्य चीज में किसी भी प्रकार की परेशानी हो, तो वह उन्हें बतायें ताकि समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके। कारागार का निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने निर्देश दिए कि बरसात के मौसम के दृष्टिगत समस्त बंदियों को संचारी रोगों से बचाने के इंतजाम प्राथमिकता से किए जाएं। उन्होंने कारागार में फॉगिंग कराए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधाकर पाण्डेय,वरिष्ठ कारागार अधीक्षक विनोद कुमार, कारपाल प्रदीप कश्यप, उप कारपाल मोनिका सचान एवं जेल चिकित्सक डॉ. रामस्वरूप श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई