झांसीः जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों के तहत चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लगभग पौने दो लाख डुप्लीकेट मतदाता सामने आए हैं। इन मतदाताओं के नाम दो या उससे अधिक ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची में दर्ज हैं।
इस अभियान में 770 बीएलओ घर जाकर नए मतदाता जोड़ने और पलायन कर चुके अथवा मृत मतदाताओं को सूची से हटाने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही पुराने मतदाताओं का भी सत्यापन किया जा रहा है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त आर. एन. सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की और निर्देश दिए कि डुप्लीकेट मतदाताओं को केवल एक ग्राम पंचायत में ही रखा जाए और अन्य से हटाया जाए।
उन्होंने यह भी पाया कि जिले के केवल 550 बीएलओ ही ई-बीएलओ एप का उपयोग कर रहे हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए सिंह ने सभी बीएलओ को ऐप पर कार्य फीड करने के निर्देश दिया।
जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत), अखिल कुमार पांडे ने बताया कि सभी डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन शुरू कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, बबीना में 31,000, बड़ागांव में 17,000, चिरगांव में 19,000, मोंठ में 22,000, बामौर में 15,000, गुरसराय में 16,000, मऊरानीपुर में 24,000 और बांगरा में 27,000 डुप्लीकेट मतदाता पाए गए हैं। नियमानुसार इन पर कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार