झांसीः जिले की बबीना पुलिस की चेकिंग के दौरान दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में लगी है, वहीं दूसरा गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
बुधवार की सुबह करीब 6 बजे पुलिस द्वारा बबीना क्षेत्र के चर्च रोड तिराहा मनकुआं के पास संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी बीच एक बिना नंम्बर की बाईक से दो व्यक्ति आते हुए दिखायी पड़े। संदिग्ध स्थिति में देखकर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश जंगल की तरफ भागने लगे और पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगे। कांउटर अटैक में एक बदमाश के पैर में गोली लग गयी जबकि दूसरा बदमाश भागने लगा। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल बदमाश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस की पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम आशिक राजपूत पुत्र जयदेव राजपूत 25 वर्षीय निवासी बबीना के ग्राम बढगुवां बताया, वहीं दूसरे बदमाश धर्मेन्द्र राजपूत स्व. मदनमोहन राजपूत ग्राम करगुवां थाना चिरगांव बताया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बबीना मे चोरी के मामले में मुकदमें में वांछित चल रहे थे तथा इन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 15-15 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था। इन बदमाशों के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में 12 एवं 20 अभियोग पंजीक्रत हैं। इनके पास से पुलिस ने 2 तमंचा 300 बोर का, 3 खोखा कारतूस, 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर, मनकुआं सोलर प्लांट्स से चोरी किए गए तार एवं बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ 4,500 रूपए बरामद किए गए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल