झांसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नाबालिग लड़कियों और महिलाओं के प्रति जागरूकता फैलाना है। इसके बावजूद, देश के विभिन्न हिस्सों में आज भी नाबालिग लड़कियों को उनके माता-पिता द्वारा छोड़ने या लावारिस छोड़ने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बाल कल्याण समिति में हर रोज़ ऐसे 15 से 20 मामलों की सुनवाई हो रही है, जहां बच्चों और खासकर लड़कियों को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है।
हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें न केवल पारिवारिक विवादों के कारण बच्चियों को प्रताड़ित किया गया, बल्कि कुछ मामलों में तो उनकी मां ने ही उन्हें लावारिस छोड़ दिया। जन्म के बाद या मां के निधन के बाद भी बच्चियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। इन बच्चों को घरवालों ने या तो छोड़ दिया या फिर उन्हें खुद ही घर से भागने के लिए मजबूर किया।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा का कहना है कि यह अधिकतर मामले गरीब परिवारों से संबंधित होते हैं। माता-पिता की व्यस्तता और उनकी मानसिक थकावट के कारण बच्चों को ठीक से देखभाल नहीं मिल पाती। इसके अलावा, आधुनिक समय में सोशल मीडिया ने बच्चों को गलत दिशा में भी धकेल दिया है। कई बार, नाबालिग लड़कियां सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों से मिलकर यौन उत्पीड़न का शिकार हो जाती हैं।
बाल कल्याण समिति ने इन बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। समिति ने परिवारों की काउंसलिंग कर उन्हें अपने बच्चों का उचित पालन-पोषण करने की सलाह दी है। यदि परिवार के सदस्य बच्चों की देखभाल करने के लिए तैयार नहीं होते, तो उन्हें बाल सुधार गृह या संरक्षण गृह भेज दिया जाता है। इसके साथ ही चाइल्डलाइन हेल्पलाइन के माध्यम से बच्चों को काउंसलिंग भी दी जाती है और उनके माता-पिता को भी समझाया जाता है।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव