Jhabua Road Accident: मध्य प्रदेश (MP) के झाबुआ जिले हुए भीषण सड़क हादसे ने 9 लोगों की मौत हो गई। यहां हादसा मेघनगर के सांजेली रेलवे फाटक के पास सीमेंट से भरी ट्रॉला अनियंत्रित होकर ईको वैन पर पलट गई। इस हादसे में वैन सवार नौ लोगों जान चली गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में चार बच्चे, तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मेघनगर तहसील के शिवगढ़ महुदा के दो परिवार मंगलवार रात झाबुआ में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वैन में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इधर, राजस्थान से सीमेंट लेकर आ रहा एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर वैन पर पलट गया। यह हादसा सुबह करीब तीन बजे भावपुरा गांव के पास हुआ। सूचना मिलते ही थांदला और मेघनगर पुलिस की टीमें एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। सभी को थांदला सिविल अस्पताल और मेघनगर अस्पताल ले जाया गया।
झाबुआ के पुलिस अधीक्षक पदम विलोचन शुक्ला ने बताया कि मेघनगर के ग्राम भावपुरा में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास मोड़ पर सीमेंट से भरा ट्रॉला अनियंत्रित होकर ओमनी वैन पर पलट गया। ट्रॉले के नीचे दबने से वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त वैन में दो परिवारों के 11 लोग सवार थे, जिनमें से नौ लोगों की मौत हो गई, दो घायल हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान मुकेश खपेड़ (40), सावली खपेड़ (35), विनोद (16), पायल (12), मढ़ी बमनिया (38), भारू बामनिया, कांता बामनिया (14), विजय बामनिया (14), अकाली परमार (35) और रागिनी बामनिया (9) के रूप में हुई है। हादसे में पायल परमार (19) और पांच वर्षीय आशु बामनिया घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई