रायसेन: भोपाल-जबलपुर मार्ग पर बम्होरी ढाबा के निकट आज यानी सोमवार सुबह एक जीप बंदर वाली पुलिया से टकराकर खाई में गिर गई। हादसे में जीप सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूल्हा-दुल्हन समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये लोग इंदौर के रहने वाले थे। परिवार बिहार के सुपौल जिले से शादी में शामिल होकर लौट रहा था।
पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रायसेन के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे ने बताया कि हादसा सोमवार सुबह 6.30 से 7 बजे के बीच हुआ। हादसे में दो महिलाओं, एक बच्ची और तीन पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई कलेक्टर विश्वकर्मा ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। शासन से जो भी मदद मिलेगी, घायलों को दी जाएगी। एसडीओपी अदिति सक्सेना ने बताया कि जीप जबलपुर से इंदौर जा रही थी। घायलों को सुल्तानपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायसेन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों की पहचान मोहनलाल कुरील (68) पुत्र महावीर प्रसाद, चंदा देवी (60) पत्नी मोहनलाल निवासी उदयपुर राजस्थान, तसवी उर्फ चीनू (दो साल) पुत्री रवि निवासी इंदौर, नरेंद्र (30) पुत्र बलराम चोपड़ा (30) इंदौर, सरिता (25) पत्नी रवि खोलवाल निवासी चंदन नगर इंदौर और चालक सुनील के रूप में हुई है। दीपक पुत्र बलराम चोपड़ा निवासी उज्जैन, रवि खोलवाल (27) पुत्र भागीरथ निवासी इंदौर, संगीता (25) पत्नी दीपक चोपड़ा निवासी इंदौर गंभीर रूप से घायल हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल