JDU Candidates List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए का हिस्सा जेडीयू ने बुधवार को अपने 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में उन सीटों के कैंडिडेट भी शामिल हैं जो पहले एनडीए के एक अन्य घटक दल, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खाते में जाने की उम्मीद थी। साथ ही जेडीयू ने दो मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है। इसके अलावा तीन बाहुबलियों को मैदान में उतारा है। जेडीयू की पहली सूची में पार्टी ने मोकामा से कद्दावर नेता अनंत सिंह, सोनबरसा से मंत्री रत्नेश सदा, फुलवारी से श्याम रजक, राजगीर सीट से मौजूदा विधायक कौशल किशोर और हिलसा सीट से कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया को टिकट दिया है।

गौरतलब है कि इससे पहले, एनडीए की सहयोगी भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने सभी छह सीटों के लिए अपने उम्मीदवार उतार दिए है। दरअसल एनडीए ने रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे की घोषणा की।
इस बंटवारे के तहत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास पासवान) को 29 सीटें दी गई हैं। HAM और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने छह-छह सीटें दी हैं। बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। दोनों चरणों के लिए नामांकन दाखिल करने काम शुरू हो गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Shahjahanpur: 47 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सैटेलाइट बस स्टैंड से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में पेयजल संकट, बहुजन अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन
Pilibhi: संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने युवक को पीटा, CCTV वीडियो वायरल
रांची में बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी पर चलाई गोली, शूटरों की तलाश जारी
सियासी पिच पर यूसुफ पठान : एक तरफ बंगाल फतह का हुंकार, दूसरी ओर ससुर-साले सलाखों के पीछे
रुदावल के पहाड़पुर रोड पर बनी नई पुलिया एक महीने में क्षतिग्रस्त, हादसे का बढ़ा खतरा
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े