Jaunpur wanted criminal irfan: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद जौनपुर के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र से 50 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त इरफान (jaunpur wanted criminal irfan) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी अपहरण और हत्या जैसे जघन्य अपराधों में वांछित था। आरोपी को 27 अप्रैल की रात 9ः05 बजे चांदी गहना मोड़ पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जौनपुर निवासी इरफान के रूप में हुई है। इरफान के खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में दर्ज मुकदमा संख्या 369/2024, धारा 103(1), 61(2), 140(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही चल रही थी। एसटीएफ के अनुसार, लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ स्थित एसटीएफ मुख्यालय के अपर पुलिस अधीक्षक लाल प्रताप सिंह की निगरानी में कई टीमों को सक्रिय किया गया। निरीक्षक आदित्य कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी सुनील सिंह और आरक्षी शेरबहादुर की टीम को सूत्रों से जानकरी मिली कि इरफान जौनपुर में मौजूद है। टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान इरफान ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों आरिफ और रवि के साथ मिलकर सराय ख्वाजा क्षेत्र में पैसे के लिए एक बच्चे का अपहरण किया था। फिरौती न मिलने पर मासूम की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया और फरार होकर मुंबई जाकर छिप गया था। इस जघन्य अपराध में उसके साथी आरिफ और रवि पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। इरफान मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में जौनपुर आया था, जहां उसे एसटीएफ ने दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त इरफान को थाना सरायख्वाजा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। इस गिरफ्तारी से इलाके में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता का संदेश गया है और फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल