Ramban Accident: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के रामबन जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां बैटरी चश्मा इलाके में रविवार को सेना का एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन जवानों की मौत हो गई। फिलहाल सेना, पुलिस, SDRF और स्थानीय प्रशासन बचाव अभियान चला रहा है।
हादसे की जानकारी देते हुए सेना के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (Jammu-Srinagar highway) पर रामबन जिले में बैटरी चश्मा के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 11.30 बजे हुआ। सूचना मिलते ही सेना, पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया और बचाव कार्य में जुट गया है। इससे पहले 4 जनवरी को बांदीपुरा जिले में सेना का एक ट्रक खाई में गिर जाने से 4 जवानों की मौत हो गई थी। 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
बता दें कि पिछले एक पखवाड़े से जम्मू-श्रीनगर हाईवे (Jammu-Srinagar highway) रामसू-रामबन सेक्शन में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण बंद है। कई जगहों पर भूस्खलन के कारण सड़क बह गई है। हाईवे की मरम्मत कर यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है, लेकिन इसके बाद भी करीब 300 किलोमीटर लंबे महत्वपूर्ण हाईवे में 40 किलोमीटर से ज्यादा लंबा रामबन-रामशू सेक्शन कमजोर कड़ी बना हुआ है। सेना और चारों तरफ से घिरी घाटी के लिए सभी नागरिक आपूर्ति इसी हाईवे से होकर गुजरती है।
इस रणनीतिक हाईवे के अस्थायी रूप से बंद होने से घाटी में पेट्रोलियम उत्पादों, खाद्य पदार्थों आदि समेत आवश्यक वस्तुओं की कमी हो जाती है। इस दुखद घटना ने दिसंबर 2024 के पुंछ हादसे की याद दिला दी है। दिसंबर 2024 में जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मेंढर सबडिवीजन के बलनोई इलाके में भारतीय सेना का एक वाहन गहरी खाई में गिर गया था। इसमें 5 जवान शहीद हो गए थे और 5 गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद सेना का वाहन 300 फीट गहरी खाई में गिर गया था।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई