Jammu Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पांच बसें आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में 36 अमरनाथ तीर्थयात्री (Amarnath Yatra 2025) मामूली रूप से घायल हो गए। ये बसें जम्मू के भगवती नगर से दक्षिण कश्मीर के पहलगाम बेस कैंप जा रहे काफिले का हिस्सा थीं। दुर्घटना सुबह करीब आठ बजे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर चंद्रकूट के पास हुई।
अधिकारियों ने बताया कि काफिले में शामिल एक बस के ब्रेक फेल होने के कारण यह टक्कर हुई। रामबन के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद अलयास खान ने बताया कि पहलगाम काफिले का आखिरी वाहन नियंत्रण खो बैठा और चंद्रकोट लंगर स्थल पर फंसे वाहनों से टकरा गया, जिससे चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और 36 यात्री घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मौके पर पहले से मौजूद सरकारी अधिकारियों ने घायलों को रामबन जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों के उपचार की निगरानी के लिए कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल का दौरा किया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सर्वोत्तम देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि यात्रियों को बाद में आगे की यात्रा के लिए दूसरे वाहनों में बिठा दिया गया। रामबन के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट सुदर्शन सिंह कटोच ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद तीर्थयात्रियों को तुरंत छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त बसों को बदलने के बाद काफिला अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया। 6,979 तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था आज सुबह भगवती नगर बेस कैंप से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल