Jaisalmer Bus Fire Accident: राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर आर्मी स्टेशन के पास चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें 20 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। जबकि कई यात्री गंभीर रुप से झुलस गए। हालांकि कुछ लोग खिड़कियां तोड़कर भागने में कामयाब रहे। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद बस का गेट लॉक हो गया था, जिससे लोग बाहर नहीं निकल पाए। बस में कुल 57 यात्री सवार थे।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जैसलमेर के कलेक्टर प्रताप सिंह नाथावत और पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने स्थिति का जायजा लेने और राहत कार्यों की निगरानी के लिए घटनास्थल का दौरा किया। जैसलमेर प्रशासन और पुलिस ने घटना की गहन जांच शुरू कर दी है। घायलों के इलाज और प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक बस जैसलमेर से जोधपुर जा रही थी, तभी एसी में अचानक आग लग गई और पूरी बस उसकी चपेट में आ गई। दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल मौतों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। घटना के बाद मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बुधवार को बिहार का अपना प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया है और राहत एवं बचाव स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
इस हादसे पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है। साथ ही बुधवार को बिहार का अपना प्रस्तावित दौरा भी रद्द कर दिया है और राहत एवं बचाव स्थिति पर नजर रख रहे हैं। इसके अलावा अधिकारियों ने फोन पर बात करके पीड़ितों को हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। सीएम इस दुखद घटना पर लगातार फ़ीडबैक ले रहे हैं।
बस दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान के लिए बुधवार सुबह जैसलमेर से 10 परिवार के सदस्यों के डीएनए नमूने जोधपुर भेजे गए। सीएमएचओ डॉ. राजेंद्र पालीवाल के अनुसार, मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक लगभग 10 परिवार के सदस्यों के डीएनए नमूने एकत्र किए गए और जोधपुर भेजे गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस दुर्घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "जैसलमेर में हुए हादसे में जान-माल के नुकसान से मैं दुखी हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।" उन्होंने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03
Jhansi News : ढाई साल पुराने भूमि विवाद का डीएम ने कराया निस्तारण, लापरवाह लेखपालों पर एक्शन
2026-06-03
2026-06-03
हस्ताक्षर विवाद : CID समन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग
2026-06-03
TMC में कलह के बीच अग्निमित्रा पाॅल का तीखा हमला, कहा- पार्टी के कई नेताओं में असंतोष
2026-06-03
2026-06-03
TMC में फूट! 58 बागी विधायकों ने की ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने की मांग
2026-06-03
गिरिडीहः देर रात घर में घुसकर युवक की धारदार हथियार से हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
2026-06-03
Jhansi News: सट्टेबाजों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी बहस तेज, बीजेपी विधायक ने उठाए सवाल
2026-06-03
SHO Viral Video: बनेड़ा थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसपी ने एएसपी को सौंपी जांच
2026-06-03
Pilibhit Farmers Protest: लेखपाल पर किसानों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
2026-06-03
Pilibhit Firing: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन लोग घायल
2026-06-03
Jammu and Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 जगहों पर सीआईके की रेड
2026-06-03
2026-06-03