Jaipur Road Accident: राजस्थान के जयपुर बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि छह अन्य बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे एनएच-148 पर भटकाबास गांव के पास सुबह करीब 6:10 बजे हुआ।
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब दूल्हा-दुल्हन अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मध्य प्रदेश से शादी समारोह के बाद जीप से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान भटकाबास गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (कैंटर) और जीप की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए और शव वाहन में बुरी तरह फंस गए।
हादसे के बाद हाइवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। साथ ही घायलों को तुरंत निम्स अस्पताल, जयपुर भिजवाया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जीप में मध्य प्रदेश से लौट रहे करीब 14 से 15 बाराती सवार थे। उनमें नवविवाहित दंपति, परिजन और रिश्तेदार शामिल है। अधिकतर यात्री हादसे के समय नींद में थे। प्रारंभिक जांच में पुलिस कैंटर चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे का कारण मान रही है।
उधर हादसे के बाद आरोपित कैंटर चालक वाहन छोड़कर फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। वहीं इस हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। दोनों परिवारों में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा