चाकसूः चाकसू कस्बे के नीलकंठ चौराहे पर अस्थायी रूप से लगाया गया एक लोहे का द्वार इन दिनों आमजन के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह द्वार एक निजी चिकित्सा संस्थान के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से लगाया गया है। नीलकंठ चौराहा कस्बे का अत्यंत व्यस्ततम मार्ग है, जहां दिन-रात भारी संख्या में राहगीरों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है।
जानकारी के अनुसार, हाल ही में नीलकंठ मंदिर में आयोजित पोषबड़ा कार्यक्रम के दौरान एक टेंट वर्कर द्वारा किराये पर यह लोहे का द्वार मुख्य चौराहे पर लगाया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी अब तक इस द्वार को हटाया नहीं गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज हवा चलने या किसी वाहन के टकराने की स्थिति में यह असुरक्षित ढांचा गिर सकता है, जिससे जनहानि होने की पूरी संभावना है। चौराहे पर पहले से ही यातायात का दबाव अधिक रहता है, ऐसे में यह गेट दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है।
इस मामले में जागरूक नागरिकों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि निजी स्वार्थ के लिए सार्वजनिक मार्ग पर इस तरह का प्रचार साधन लगाना पूरी तरह अनुचित है। यह न केवल यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहा है, बल्कि किसी निर्दोष व्यक्ति की जान भी खतरे में डाल सकता है।
स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल इस जानलेवा गेट को हटवाया जाए तथा इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराई न जाए।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट फंसी, आर्मी की मदद से यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू
पुष्कर में काव्य और अध्यात्म का अद्भुत संगम, डॉ. कैलाश मण्डेला को मिला राष्ट्रीय सम्मान
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश
मुजफ्फरनगर में पटाखा गोदाम में भीषण आग, 2 बच्चे झुलसे, बड़ा हादसा टला
स्वच्छता और विकास की दिशा में बड़ा कदम, नाला सफाई अभियान शुरू
झांसी में न्यायिक अधिकारी को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा
स्मार्ट मीटर बने सिरदर्द: तकनीकी खामियों से परेशान उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा
रुदावल CHC में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, एक डॉक्टर के भरोसे हजारों मरीज
मिशन शक्ति 5.0 के तहत बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में जागरूकता व सम्मान समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर में अपराध समीक्षा बैठक: एसएसपी ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए सख्त निर्देश
गो सम्मान आह्वान अभियान: 27 अप्रैल से देशभर में गोहत्या बैन की मांग को लेकर शुरू होगा महाअभियान