जयपुरः एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में चूरू में जितेन्द्र उर्फ जीतू जोड़ी पुत्र खीर सिंह राजपूत निवासी गांव जोड़ी थाना भालेरी चूरू से ऑपरेशन क्वीन में एके-47 व दो मैगजीन बरामद की गई। इससे पहले भी एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने एक लाख के इनामी बदमाश गैंगस्टर राजवीर उर्फ लारा के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एके 56 राइफल व डबल मैगजीन व सात जिंदा कारतूस बरामद किए थे।
इसी क्रम में धौलपुर में अवैध हथियार तस्कर जितेन्द्र उर्फ जीतू चंबल से खतरनाक हथियार एके-47 राइफल मैगजीन व 34 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। सिद्धांत शर्मा ने बताया कि हथियार तस्कर राइफल को रानी कहते थे, इसलिए इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन क्वीन रखा गया। रविन्द्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार जांगिड़ पुलिस निरीक्षक व कमलेश कुमार उप निरीक्षक के नेतृत्व में विभिन्न टीमों का गठन किया गया। इस पूरे ऑपरेशन में एजीटीएफ से हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार, सनी कुमार, कमल सिंह, मोहनलाल, महेश, कांस्टेबल नरेश, जितेंद्र, देवेंद्र, सुरेंद्र और ड्राइवर श्रवण राम शामिल रहे। इसलिए सहयोग महत्वपूर्ण रहा।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह