Jaguar Fighter Jet Crash: राजस्थान के चूरू जिले में बुधवार को भारतीय वायु सेना के जगुआर लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से रोहतक के लोकेंद्र सिंह सिंधु (44) की शहादत ने उनके परिवार और पूरे शहर को शोक में डुबो दिया है। लोकेंद्र (Lokender sindhu ) का पार्थिव शरीर गुरुवार दोपहर 3 बजे के बाद रोहतक पहुंचने की उम्मीद है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनके सह-पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषि राज सिंह (23) भी इस दुर्घटना में शहीद हो गए।
वायुसेना ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, "हम शहीदों के परिवारों के साथ हैं।" हरियाणा और राजस्थान के नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। लोकेंद्र की शहादत से रोहतक में शोक की लहर है। लोग उनकी बहादुरी को सलाम कर रहे हैं और परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। परिवार और रिश्तेदार शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंच रहे हैं। वहीं रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने बताया कि लोकेंद्र बचपन से ही होनहार था।
लोकेंद्र (Lokender sindhu ) की पत्नी सुरभि सिंधु का रो-रोकर बुरा हाल। सुरभि एक डॉक्टर हैं। उन्होंने एक महीने पहले ही एक बेटे को जन्म दिया था। सुरभि और लोकेंद्र की शादी कोविड काल में हुई थी और 10 जून को उनकी पत्नी ने हिसार स्थित अपने मायके में एक बेटे को जन्म दिया। परिवार अभी इसी खुशी में डूबा हुआ था कि यह दुखद खबर आ गई। लोकेंद्र के पिता, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) से सेवानिवृत्त अधीक्षक जोगिंदर सिंह सिंधु और परिवार के अन्य सदस्यों को बुधवार दोपहर दुर्घटना की सूचना दी गई। उनके बड़े भाई एक निजी कंपनी में काम करते हैं, जबकि उनकी बहन भी पहले वायुसेना में थीं और अब बैंगलोर में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत हैं।
गौरतलब है कि यह दुर्घटना चूरू के भनोदा गांव में दोपहर 1:25 बजे तब हुई, जब जगुआर ट्रेनर जेट नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। तकनीकी खराबी के कारण विमान खेत में गिर गया, जिससे दोनों पायलटों की मौत हो गई। फिलहाल भारतीय वायुसेना ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इस साल यह तीसरा जगुआर जेट हादसा है।
अन्य प्रमुख खबरें
पीलीभीत में मनरेगा घोटाले का आरोप: बिना काम फर्जी हाजिरी लगाकर धन निकालने का मामला
चरथावल पुलिस की कार्रवाई: कोर्ट से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Pilibhit: भीषण आग का कहर, आधा दर्जन झोपड़ियां जलीं, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Pilibhit : बरखेड़ा में अवैध पेड़ कटान का आरोप, सूचना के बाद भी नहीं हुआ एक्शन, उठे सवाल
चप्पल पहनकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पण, भड़के लोग, आयोग और सीएम पोर्टल तक पहुंची शिकायत
पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी शातिर लुटेरा घायल हालत में गिरफ्तार
झांसी में अंधविश्वास के नाम पर ठगी, महिला से 20 लाख के जेवरात और नकदी हड़पी
झांसी में छात्रा ने जहर खाकर दी जान, SI परीक्षा खराब होने से थी तनाव में
कोडरमा में जंगली हाथियों का आतंक: युवक को पटक-पटककर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश
कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने की जुड़वा बेटियों की गला रेतकर हत्या
झांसी रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट फंसी, आर्मी की मदद से यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू
पुष्कर में काव्य और अध्यात्म का अद्भुत संगम, डॉ. कैलाश मण्डेला को मिला राष्ट्रीय सम्मान
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश