जबलपुरः मंडला में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस झारखंड के जिस युवक को आरोपी मान रही थी, असल में वह मंडला का मुख्य आरोपी निकला। उसने अपने साथी के साथ मिलकर नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। जबलपुर पुलिस ने मंडला के अभिषेक ठाकुर और हेमंत को गिरफ्तार कर शनिवार शाम कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
मामले के अनुसार जबलपुर के गढ़ा में रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग की एक साल पहले स्नैपचैट पर राजन नाम के लड़के से दोस्ती हुई थी। 29 अप्रैल को वह अचानक घर से लापता हो गई और एक मई को वापस लौटी। उसने बताया कि एक दोस्त ने उसे कान्हा नेशनल पार्क घुमाने के बहाने मंडला बुलाया। वहां खाली मकान में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। गढ़ा थाना पुलिस ने राजन और उसके साथी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाबालिग ने पुलिस को राजन का नाम बताया, जो झारखंड का रहने वाला था, लेकिन उसका मोबाइल लोकेशन रांची में मिला। पूछताछ में लड़की ने बताया कि मंडला का एक युवक उसे अपने दोस्त के घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने दो मोबाइल नंबर दिए, एक राजन का और दूसरा उस युवक का जो बस में बात करते हुए उसे अपने साथ ले गया।
नाबालिग ने बताया कि वह राजन से मिलने रायपुर जा रही थी। बस में अभिषेक ने किसी बहाने से उसका नंबर लिया और मंडला में उतारकर होटल में ले गया। फिर हेमंत के घर ले जाकर दुष्कर्म किया। अगले दिन उसे रायपुर जाने वाली बस में बैठा दिया, लेकिन बस खराब होने पर वह वापस जबलपुर आ गई।
गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर मंडला के अभिषेक ठाकुर (22) और उसके दोस्त हेमंत (35) को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि शुरुआत में राजन पर शक था। तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल लोकेशन के आधार पर अभिषेक और हेमंत को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की सूझबूझ और तकनीक से इस जटिल मामले को सुलझा लिया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा