रामपुर: ग्राम पंचायत मनकरा स्थित मदरसा प्रांगण में जुमे की नमाज के बाद आयोजित इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी को पीछे छोड़ दिया। विजेता छात्राओं, कुबरा, काशिफा और शिफा ने धार्मिक विषयों पर आधारित प्रश्नों के सही जवाब देकर पुरस्कार जीते।
राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन के जिला उपाध्यक्ष काशिफ खां ने इन छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। इन पुरस्कारों में नकद राशि, मेडल, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र शामिल थे। विजेताओं के चेहरों पर पुरस्कार पाकर खुशी झलकी। इस प्रतियोगिता का आयोजन हाफिज अब्दुल कदीर, शहजान खां, मुनीर अहमद, शुऐब खां, यामीन, शानू और शावेज रजा के प्रयासों से किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान इस्लामी विषयों, पैगंबरों की सीरत, कुरान, हदीस, इस्लाम के स्तंभों और अन्य धार्मिक शिक्षाओं पर आधारित प्रश्न पूछे गए थे।
कार्यक्रम में काशिफ खां ने दीनी और दुनियावी तालीम पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि धर्म की सही जानकारी प्राप्त करना भी जरूरी है ताकि नई पीढ़ी सही रास्ते पर चल सके और अपने समाज के लिए सकारात्मक योगदान दे सके।
इस आयोजन से जहां बच्चों का उत्साह बढ़ा, वहीं धार्मिक शिक्षा के प्रति उनका समर्पण भी स्पष्ट हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह