ISI-Backed-BKI Terror : पंजाब पुलिस को आतंकियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ISI समर्थित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े छह आतंकियों को गुरदासपुर में हुए एक ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस आतंकियों की मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी जतिन कुमार उर्फ रोहन घायल हो गया, जिसे बटाला के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मीडिया को बताया कि पूरी कार्रवाई गुरदासपुर जिले में अंजाम दी गई, जिसमें पकड़े गए आतंकियों की पहचान जतिन कुमार उर्फ रोहन, बरिंदर सिंह उर्फ सज्जन, राहुल मसीह, अब्राहम उर्फ रोहित, सोहित, और सुनील कुमार के रूप में हुई है। डीजीपी के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस टीम हथियारों की बरामदगी के लिए जतिन को साथ ले जा रही थी, तभी उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें वह घायल हो गया।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह पूरा मॉड्यूल पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर पुर्तगाल में मौजूद मनिंदर बिल्ला और हाल ही में BKI की कमान संभालने वाले मन्नू अगवान की देखरेख और निर्देशों पर संचालित हो रहा था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आतंकियों से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में बटाला के एक शराब ठेके के बाहर ग्रेनेड हमला करने की योजना बनाई थी, जिसे समय रहते नाकाम करने में सफलता मिली। घटनास्थल से 30 बोर की एक पिस्तौल भी बरामद हुई है। पुलिस ने बटाला सिविल लाइंस थाने में इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही हैे।
पंजाब पुलिस के इस ऑपरेशन से न केवल एक सक्रिय आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त किया गया बल्कि खालिस्तान समर्थक संगठनों के विदेशी नेटवर्क भी एक्सपोज़ हुआ है। आतंकियों की गिरफ्तारी से BKI और ISI की गतिविधियों को लेकर कई अहम सुराग हाथ लगने की उम्मीद है। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि पंजाब पुलिस राज्य में किसी भी तरह के उग्रवाद या आतंकी साजिश को सफल नहीं होने देगी और इस प्रकार के ऑपरेशन लगातार जारी रहेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल