लखनऊ : भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) भारत गौरव ट्रेन का संचालन करेगा। गोरखपुर रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली यह ट्रेन मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी मंदिर, रामेश्वरम, मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी का दर्शन कराएगी। दर्शनार्थियों के लिए सात जून से 18 जून तक 11 रात और 12 दिन का यह टूर पैकेज होगा। कुल बर्थ की संख्या 787 है। इनमें सेकेंड एसी की 49 सीटें, थर्ड एसी की 70 सीटें और अन्य स्लीपर की सीटें होंगी।
गोरखपुर स्टेशन, अयोध्या कैंट, कानपुर, ललितपुर, तखनऊ, उरई, रायबरेली जंक्शन, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, प्रयागराज संगम, सुल्तानपुर वीरांगना लक्ष्मी बाई स्टेशन झांसी से ट्रेन पकड़ सकते हैं। इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लास) में ठहरने पर टूर पैकेज मूल्य 24600 रुपए प्रति व्यक्ति और प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज मूल्य 23250 रुपए है। स्टैंडर्ड श्रेणी (एसी क्लास) में ठहरने का टूर पैकेज मूल्य 42950 रुपए प्रति व्यक्ति और प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज मूल्य 41370 रुपए है।
कम्फर्ट श्रेणी (सेकेंड एसी क्लास) में ठहरने का टूर पैकेज मूल्य 56950 रुपए प्रति व्यक्ति और प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का टूर पैकेज मूल्य 55050 रुपए है। यात्रा में लीव ट्रैवल कंसेशन और ईएमआई की भी सुविधा उपलब्ध है। ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी और गैर सरकारी बैंक से ली जा सकती है। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर इस टूर पैकेज की बुकिंग की जाएगी। यात्रा की बुकिंग गोमती नगर के पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय और आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन की जा सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह