बुलंदशहरः अन्तर्राष्ट्रीय मातृ दिवस 2025 के अवसर पर भारत विकास परिषद डिबाई द्वारा स्थानीय स्वास्थ्य क्लिनिक पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. आकृति गुप्ता के नेतृत्व में गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की निदेशिका धर्मपरायण कुसुम दीदी ने फीता काटकर व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर किया। शाखा की वरिष्ठ सदस्य गुंजन गुप्ता व जलधारा सिंह ने मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी का माल्यार्पण कर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
डॉ. ए. के. माहेश्वरी द्वारा आयोजित इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, गर्भस्थ शिशु की धड़कन, हीमोग्लोबिन व ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर आदि की जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। पत्रकारों, उपस्थित जनसमूह व उपस्थित नारी शक्ति को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी ने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि एक महिला तभी मां बनती है जब वह बच्चे को जन्म देती है। हर नारी के अंदर मां का रूप छिपा होता है, जो समय आने पर स्वयं ही निखरता रहता है।
जब हम कन्याओं का पूजन करते हैं, तब भी हमें हर कन्या में मां नजर आती है। मंदिर की मूर्ति में भी हमें वात्सल्य का भाव नजर आता है। जनता इंटर कॉलेज धर्मपुर के प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद राजपूत ने कहा कि दुनिया में मां का कोई विकल्प नहीं है और मातृत्व का कोई मूल्य नहीं है। डॉ. नरेंद्र कुमार आर्य ने कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिवसों पर आयोजित किए जाने वाले ऐसे आयोजन न केवल इन दिनों को अविस्मरणीय बनाते हैं बल्कि समाज के प्रति प्रेम की भावनाओं को प्रदर्शित करने का यह एक उत्कृष्ट माध्यम है।
शाखा सचिव विजय कुमार राय ने उपस्थित सभी अतिथियों का अभिनंदन किया, जबकि अध्यक्ष इंजी. सोमवीर सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाविप की पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रांतीय कार्यकारिणी की ओर से पीपी सिंह व गिरीश कुमार गुप्ता एडवोकेट मौजूद रहे। शिविर को सफल बनाने में शाखा कोषाध्यक्ष नारंगी लाल सहित प्रवीण जिंदल व अनिल कुमार सिंह का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर अभिषेक सिन्हा रवि, हरिओम अग्रवाल पत्रकार, अनिता माहेश्वरी, कुमार सोनू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। शिविर में 16 गर्भस्थ शिशुओं की स्वास्थ्य जांच, 20 मरीजों की ब्लड शुगर जांच तथा पांच महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच की गई।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह