शिमला: हिमाचल प्रदेश पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। कांगड़ा जिले के नूरपुर में पुलिस ने एक संगठित अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन करोड़ रुपये की नशीली दवाएं और नकदी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार नशा तस्करों के तार दुबई से जुड़े हैं।
पिछले कई दिनों में कई स्तरों पर किए गए संयुक्त प्रयासों से पुलिस को यह सफलता मिली है। पुलिस मुख्यालय शिमला के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि कार्रवाई 27 अक्टूबर 2024 को शुरू की गई थी, जब नूरपुर उपमंडल के तहत इंदौरा क्षेत्र में एनएच-44 से कुशाल सिंह नामक व्यक्ति को 262 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद जांच आगे बढ़ी और अंकुर कुमार को 8 अप्रैल 2025 और राज कुमार उर्फ मोहित को 13 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया।
दोनों के कब्जे से नशीली दवाएं बरामद की गईं और इनका संगठित गिरोह से संबंध पाया गया। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को इस गिरोह के चौथे आरोपी आकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से नशीले पदार्थ व अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ था। अगले ही दिन 16 अप्रैल को पुलिस ने गांव सरेला में छापेमारी कर 1.15 करोड़ रुपये की नकदी, 125 ग्राम सोना व 4 ग्राम चांदी बरामद की थी। इस सिलसिले में 17 अप्रैल को मोहित सिंह उर्फ टोनी को भी गिरफ्तार किया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि अब तक की कार्रवाई में कुल 262 ग्राम चिट्टा, 92.93 ग्राम सोना, 99.45 ग्राम चांदी बरामद की गई है।
इसके अलावा 1.19 करोड़ रुपये से अधिक नकदी, दो मोबाइल फोन, दो जीवन बीमा पॉलिसी, 52.52 लाख रुपये की फिक्स डिपॉजिट, दो कारें (वेरना), प्रॉपर्टी व बैंक संबंधी दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी से अवैध कमाई कर रहे थे। आरोपियों ने चिट्टा, सोना, नकदी व कार के जरिए काफी संपत्ति अर्जित की थी। इनके खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट की कई संगीन धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।
मुख्य आरोपी विशाल से पहले 1.04 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई थी और वह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद फरार है। हिमाचल के पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा ने बताया कि इस गिरोह के तस्करों से अब तक 3 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति और नकदी बरामद की जा चुकी है तथा जांच के दौरान और भी संपत्तियों और वित्तीय स्रोतों का खुलासा होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच में संपत्ति कुर्क करने और अन्य वित्तीय संबंधों की जांच की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल