Judicial Inquiry: देश के सबसे स्वच्छ शहर के तमगे से नवाजे गए इंदौर में दूषित पेयजल की वजह से हुई मौतों ने प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। भागीरथपुरा इलाके में गंदा पानी पीने से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग बीमार पड़े हैं। इस गंभीर घटना के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने इस पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर तीखा सवाल उठाया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि इंदौर उनका बचपन का शहर है, राज्य की आर्थिक राजधानी है और देशभर में स्वच्छता का मॉडल माना जाता है, लेकिन उसी शहर में दूषित पानी से लोगों की जान चली जाना बेहद शर्मनाक है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जब तक मौतों का आंकड़ा दो-चार तक सीमित था, तब तक किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई। जैसे-जैसे मौतों की संख्या बढ़ी, वैसे-वैसे जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालने का खेल शुरू हो गया। मंत्री अफसरों पर, अफसर मेयर पर और मेयर व्यवस्था पर दोष मढ़ते नजर आए। इस बीच असली मुद्दा – लोगों की जान – पीछे छूट गया।
दिग्विजय सिंह ने इंदौर के प्रभारी मंत्री और मुख्यमंत्री पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हर दूसरे दिन इंदौर आते हैं, लेकिन इस त्रासदी के बाद केवल मुआवजा देकर चुप क्यों हो गए? कुछ अधिकारियों के ट्रांसफर और मुआवजे से शहर पर लगे कलंक को नहीं धोया जा सकता।
पूर्व मुख्यमंत्री ने मांग की कि इस पूरे मामले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से न्यायिक जांच कराई जाए और सार्वजनिक सुनवाई हो, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने कहा कि मुआवजे से जिंदगी वापस नहीं आती। जरूरत है कि दोषियों की पहचान कर उन्हें सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
घटना के बाद राज्य के अन्य हिस्सों से भी दूषित पानी की आपूर्ति के मामले सामने आने लगे हैं। सरकार दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिला रही है, लेकिन विपक्ष इसे प्रशासनिक विफलता बता रहा है। यह मामला अब केवल स्वास्थ्य संकट नहीं, बल्कि राजनीतिक और प्रशासनिक जवाबदेही का बड़ा सवाल बन गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
प्रशिक्षण शिविर से भाजपा का चुनावी संदेश, राष्ट्रवाद से लेकर डिजिटल वारफेयर तक....
झांसी स्टेशन पर वनवासी कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत, एबीवीपी ने कराया भोजन वितरण
18 लोगों की मौजूदगी ने खड़े किए सवाल, क्या शाहपुरा अपने शहीद प्रताप सिंह बारहठ को भूल रहा है?
सांसद कुलदीप इंदौरा ने किया नए विद्यालय कक्ष का उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
Varanasi News: 16 हजार नकद और 10 साड़ियों के लालच में मां ने बच्ची को बेचा
बुलंदशहर में डबल मर्डर केस, पिता व पत्नी को अवैध संबंध के शक में गोलियों से भूना
बिजली की बढ़ती मांग के बीच CM योगी की अहम बैठक, बोेले- भीषण गर्मी में भी सुनिश्चित करें आपूर्ति
ITBP जवान की मां का हाथ काटने पर पलटन ने कमिश्नरेट ऑफिस को घेरा
Falta Election Result: फाल्टा में भाजपा बड़ी बढ़त की ओर, चौथे नंबर पर खिसकी तृणमूल कांग्रेस
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार