लखनऊ, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स सभागार में जिलाधिकारी विशाख की अध्यक्षता में एक रुपए में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की वृहद कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें द्वितीय चरण में चयनित 100 ग्राम पंचायतों के प्रधानों, सेक्रेट्री, एडीओ पंचायत व नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में डीएम ने सभी को निर्देशित किया कि पूर्व की भांति 50 ग्राम पंचायतों में जिस तरह ₹1 में स्वच्छता का कार्य यथा डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन, स्वच्छता शुल्क कलेक्शन आदि किया जा रहा है, ठीक उसी प्रकार नवीन चयनित 100 ग्राम पंचायत में भी व्यवस्था लागू कराएं।
कार्यशाला में चयनित 50 ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानों, सचिव व एडीओ पंचायत ने प्रथम चरण में अपने अनुभवों को साझा किया गया। डीएम ने बताया कि यह अभियान एक रुपए में स्वच्छता शहरी क्षेत्र की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए चलाया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों की तरह ही हमारी ग्राम पंचायतें भी स्वच्छ रहें। सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आरआरसी सेंटर्स का निर्माण कराया गया है। चयनित सभी 50 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता के आडिट की बैठक करा कर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण की नव चयनित 100 ग्राम पंचायतों में भी स्वच्छता आडिट की बैठक कराकर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए कहा गया है। ग्राम पंचायत में स्वच्छता शुल्क के माध्यम से आरआरसी के केयर टेकर, रिक्शा चालक को भुगतान, साफ-सफाई उपकरण क्रय, एन्टी लार्वा स्प्रे मशीन, फागिंग मशीन, साफ-सफाई व्यवस्था पर व्यय किया जाना है। ग्राम सचिवों से खुले मे कूड़ा न फेंकने के सम्बन्ध में ग्राम सभा प्रस्ताव पारित करने के निर्देश दिए गए। सभी सचिव स्वच्छता ऑडिट की बैठक में अपनी ग्राम पंचायतों में यह रेजोल्यूशन जारी करना सुनिश्चित करे कि खुले मेंं न डालें।
बाद में यूनिसेफ की टीम द्वारा सभी संबंधित प्रतिभागियों को ₹1 में स्वच्छता अभियान के तहत तकनीकी सत्र की जानकारी दी। कार्यशाला में ग्राम पंचायत पहाड़नगर टिकरिया विकास खंड गोसाईगंज, ग्राम पंचायत ढकवा विकास खंड माल, ग्राम पंचायत भद्दी शीर्ष विकास खंड मोहनलालगंज, ग्राम पंचायत खुशहालगंज विकास खंड काकोरी व ग्राम पंचायत रहीमनगर पड़ियाना विकास खंड सरोजिनीनगर के ग्राम प्रधान व सचिव ग्राम पंचायत को अभियान में उत्कृष्ट सहयोग प्रदान करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई