सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा कड़ी, बढ़ाई गई सतर्कता
खबर सार :-
श्रीगंगानगर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से की जा रही संदिग्ध गतिविधि को नाकाम कर दिया है। संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यात्रियों की तलाशी और दस्तावेजों की जांच भी तेज कर दी गई है।
खबर विस्तार : -
श्रीगंगानगर: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदले हालात को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। भारतीय सेना ने गुरुवार देर रात सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की ओर से की गई संदिग्ध गतिविधि को नाकाम कर दिया। इस घटना के बाद श्रीगंगानगर जिले के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिले में सार्वजनिक स्थानों पर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, वहीं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) भी लगातार गश्त कर रही है। यात्रियों की तलाशी और दस्तावेजों की जांच भी तेज कर दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह तैयार हैं। आम जनता से भी सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील की गई है।
जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मंजू ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए समस्त जिला श्रीगंगानगर में सायं 7 बजे के पश्चात विभिन्न होटल, मैरिज पैलेस, रिसोर्ट, घरों एवं अन्य स्थानों में वैवाहिक, धार्मिक व अन्य कार्यक्रमों के दौरान रात्रि समय में विविध प्रकार की तेज लाईटिंग एवं तेज ध्वनि (डीजे) के उपयोग को तुरन्त प्रभाव से प्रतिबंधित किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
मध्य प्रदेश में तेज बारिश की चेतावनी, IMD ने की सावधान रहने की अपील
2026-09-21
-
सुल्तानपुरः लंबित समस्याओं के समाधान पर बनी सहमति, धरना स्थगित
2026-09-21
-
धन्यवाद यात्रा और सामूहिक प्रसादी का आयोजन, गणमान्य होंगे शामिल
2026-09-21
-
रेलवे ने बदली कैटरिंग पॉलिसी, अब ऑनलाइन होगी स्टॉलों की नीलामी
2026-09-21
-
पश्चिम बंगाल में 22 सितंबर से बदलेगा मौसम, कई जिलों में होगी बारिश
2026-09-21
-
भागलपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत
2026-09-21
-
यूपी में 23 सितंबर के बाद बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश की संभावना
2026-09-20
-
जलझूलनी एकादशी पर निकलेगी ठाकुरजी के बेवाणों की भव्य शोभायात्रा
2026-09-20
-
चम्पेश्वर महादेव मंदिर में पंचामृत से सहस्रघट अभिषेक, भगवान शिव का अभिषेक
2026-09-20
-
हाईटेंशन लाइन से एक करोड़ का तार चोरी, गिरोह का पर्दाफाश
2026-09-20
-
Varanasi: मुठभेड़ में मारा गया 30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू
2026-09-20
-
मध्य प्रदेश में मानसून एक्टिव, कई जिलों में 4 दिन तक बारिश की संभावना
2026-09-20
-
बरसाना में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया श्री राधा प्राकट्य उत्सव
2026-09-19
-
उत्तर प्रदेश में लंपी वायरस से रोकथाम के लिए पशुओं का टीकाकरण शुरू
2026-09-19
-
बहुजन समाज पार्टी को झटका, मयंक द्विवेदी सपा में शामिल
2026-09-19