India Pakistan Match Live: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में आज यानी रविवार को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मैच खेला जाएगा। भारतीय फैंस टीम इंडिया की जीत के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। इस अवसर पर वाराणसी (Varanasi ) में भारत की जीत के लिए विशेष पूजा की गई। पावन नगरी काशी के राजेंद्र प्रसाद घाट पर गंगा आरती ( Ganga Aarti) की गई, जिसमें प्रशंसक हाथों में तिरंगा और भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें लिए नजर आए।
इस दौरान क्रिकेट प्रशंसक राजेश शुक्ला ने बताया, ऑपरेशन सिंदूर के बाद, भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। चाहे युद्ध का मैदान हो या खेल का मैदान, भारत ने हमेशा पाकिस्तान को हराया है। हमें उम्मीद है कि टीम इंडिया यह मैच जीतेगी। हमने भारत की जीत के लिए भगवान शिव और माँ गंगा से प्रार्थना की है। कर्नाटक के बेलगावी में प्रशंसक भारत की जीत को लेकर आश्वस्त हैं, उन्हें कप्तान सूर्यकुमार यादव पर पूरा भरोसा है। एक प्रशंसक ने कहा, भारत यह मैच जीतेगा। हमें कप्तान सूर्या से बहुत उम्मीदें हैं। भारत यह खिताब जीतेगा।
बता दें कि भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में शानदार शुरुआत की है। टीम इंडिया ने अपना पहला मैच यूएई के खिलाफ 9 विकेट से जीता था। वहीं, पाकिस्तान की टीम ने ओमान के खिलाफ अपना पहला मैच 93 रनों से जीता था। अगर भारतीय टीम यह मैच जीत जाती है, तो वह अंक तालिका में अपनी शीर्ष स्थिति को और मजबूत कर लेगी।
अगर पाकिस्तान यह मैच जीत जाता है, तो यह टीम नंबर-1 स्थान पर पहुंच जाएगी। टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में टीम इंडिया अब तक सिर्फ पाकिस्तान और श्रीलंका से ही हारी है। हालांकि, इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। अगर भारत और पाकिस्तान फाइनल में पहुँचते हैं, तो इस टूर्नामेंट में दोनों देशों के बीच तीन मैच खेले जाएंगे।
IND vs PAK: India probable 11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
IND vs PAK: Pakistan probable 11
मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, हसन नवाज, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई