झांसीः बीती शुक्रवार को निजामुद्दीन से झांसी आने वाली छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बम होने की झूठी सूचना ने रेलवे प्रशासन की नींद उड़ा दी थी। फौरन ही जीआरपी को अलर्ट मोड में ला दिया। हालाँकि यह खबर पूरी तरह अफवाह निकली। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन न सिर्फ रेलवे प्लेटफॉर्म बल्कि झांसी से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था को और भी सख्त कर दिया गया है।
स्थिति को ध्यान में रखते हुए 40 अतिरिक्त जीआरपी कर्मियों की तैनाती भी की गई है। ये जवान की जिम्मेदारी ना केवल प्लेटफॉर्म को सुरक्षित रखने की होगी बल्कि आने-जाने वाली ट्रेनों के अंदर भी नियमित गश्त करेंगे। हर छोटे-बड़े कोच की गहन जांच की जाएगी और यात्रियों की गतिविधियों पर बहुत बारीक नजर रखने की योजना बनाई गई है। जैसा बुजुर्ग कहते हैं कि सावधानी हटी, दुर्घटना घटी, इसी कहावत को अब जीआरपी पूरी तरह अमल में ला रही है।
इस नई सुरक्षा रणनीति के तहत विशेष फोकस जनरल डिब्बों पर रहेगा। अक्सर देखा गया है कि जनरल कोचों में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर मानी जाती है और संदिग्ध गतिविधियों की संभावना भी वहीं अधिक होती है। अब से इन कोचों की तलाशी पूरी सतर्कता के साथ ली जाएगी, हर सीट और बैग की गहन जांच होगी।
साथ ही, ट्रेन में आम नागरिकों की तरह सादा वर्दी में भी फोर्स को तैनात किया जाएगा। यह बल संदिग्धों की पहचान कर, मौके पर ही कार्रवाई करेगा। यह एक तरह से चुपचाप निगरानी रखने वाली टीम होगी जो यात्रियों की हर हरकत पर नजर रखेगी। अब कोई भी यात्री ट्रेन में चढ़ते या उतरते समय कैमरों और पुलिस की नजर से बच नहीं सकेगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विशेष रूप से रात में गुजरने वाली ट्रेनों की एक सूची तैयार की जा रही है। इन ट्रेनों की न सिर्फ गहन जांच की जाएगी, बल्कि इन पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती भी की जाएगी। जांच के दौरान ट्रेन के सभी कोच, स्लीपर, एसी और जनरल, को बारीकी से खंगाला जाएगा।
पुलिस अब मॉनिटरिंग को भी डिजिटल स्तर पर मजबूत बना रही है। हर ड्यूटी पर तैनात जवान की रिपोर्टिंग डेली मॉनिटर की जाएगी ताकि कहीं कोई ढिलाई न बरती जाए। जीआरपी ने साफ किया है कि सुरक्षा में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी यात्री की गतिविधि संदिग्ध पाई जाती है तो उस पर न सिर्फ नजर रखी जाएगी, बल्कि कड़ी कार्रवाई भी होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल