भरतपुरः गर्मी के मौसम में वायरल बुखार व मौसमी बीमारियों के चलते बयाना के उपजिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 200 मरीज भर्ती हो रहे हैं। इसके सापेक्ष अस्पताल में मात्र 60 बेड उपलब्ध हैं। हालातों के चलते चिकित्सकों को एक बेड पर दो से तीन मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है।
सुबह से शाम तक ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। उपजिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. जोगेंद्र सिंह के अनुसार वर्तमान अस्पताल परिसर छोटा है। पहले क्षमता 40 बेड की थी, जिसे बढ़ाकर 60 कर दिया गया है।
मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्थाई वार्ड बनाने पर विचार किया जा रहा है। स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधियों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द भूमि आवंटित कर नया भवन बनाया जाए। साथ ही मौजूदा संसाधनों को बढ़ाया जाए। हालात नहीं सुधरे तो गंभीर स्वास्थ्य संकट खड़ा हो सकता है।
रिपोर्टः- सोहन सिंह भरतपुर
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह