भरतपुरः बयाना उपखंड के गांव सामरी की घटना बयाना उपखंड के गांव सामरी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह 11 बजे पंखे में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिससे महाराज सिंह पुत्र निहाल सिंह के घर में रखा सारा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।
आग इतनी भीषण थी कि टीवी, फ्रिज, कूलर, बेड, इनवर्टर, एसी, अलमारी व अन्य जरूरी सामान भी नहीं बचाया जा सका। यहां तक कि सोफा भी पूरी तरह जल गया। मकान की दीवारें फट गई हैं और मकान रहने लायक नहीं है।
इस दौरान महाराज सिंह के बेटे जितेंद्र की नवविवाहिता पुत्रवधू ने सूझबूझ दिखाते हुए छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई। जितेंद्र की हाल ही में नवंबर माह में शादी हुई थी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। सूचना मिलने पर दमकल व प्रशासन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। पीड़ित ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज