Hoshiarpur Bus Accident: पंजाब के होशियारपुर जिले में सोमवार को एक यात्री बस के पलट जाने से 9 यात्रियों की मौत हो गई और 33 यात्री घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से 12 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया। इस हादसे पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने घटना पर दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
यह हादसा आज सुबह दसूहा-हाजीपुर रोड पर अड्डा सागरां के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दसूहा की ओर जा रही बस जब अड्डा सागरां के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक कार से उसकी टक्कर हो गई। बस की गति तेज होने के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और थोड़ी दूर जाकर बस पलट गई।
बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी कुलविंदर सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि कार और बस के बीच टक्कर हुई है। शुरुआती जांच में बस की तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। फिलहाल जांच जारी है। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि होशियारपुर के दसूहा के गांव सागरा में बड़ा हादसा हुआ है, जहां यात्रियों से भरी मिनी बस और कार की आपस में टक्कर हो गई।
इस हादसे में कई लोगों की दुखद मौत की खबर है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मैंने प्रशासन को घायलों की तुरंत मदद करने के निर्देश दिए हैं और मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। मैं ईश्वर से इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल