अयोध्या: यश अग्रवाल के नेतृत्व में 16 सफाई कर्मचारियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सम्मानित होने वालों में आरती, कुसुमा, उषा, रानी, नीरज, सोनू, चंदन अर्जन, दीपक, रामकुबेर, नीरज कुमार, वीरेंद्र, धर्मेंद्र, सोनू कुमार, सौरभ एवं सीताराम शामिल रहे।
ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्यभान सिंह जनवादी, सेवानिवृत्त अधिकारी विजय श्रीवास्तव, ममता सिंह, किरण शर्मा, यश अग्रवाल, राजू भार्गव, शिवधर द्विवेदी, धीरज द्विवेदी, संदीप सिंह एवं रामजी तिवारी द्वारा उन्हें माला पहनाकर, मिठाई एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्यभान सिंह जनवादी ने कहा कि आज सबसे बड़ा काम सफाई कर्मचारियों का है, इनके बिना सफाई का काम संभव नहीं है। सभी के घरों की नालियों की सफाई करना एवं घरों से कूड़ा-कचरा बाहर निकालना इन साथियों द्वारा किया जाता है।
आज शासन-प्रशासन इन लोगों पर ध्यान नहीं देता, कई-कई महीने तक वेतन नहीं दिया जाता, कम मैनपावर होने के कारण अधिक काम लिया जाता है और शोषण होता है। आज ट्रस्ट सभी सफाई भाई-बहनों का अभिनंदन करता है एवं उनका सम्मान करता है। ट्रस्ट आने वाले समय में भी अपने सफाई कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने का काम करता रहेगा और जल्द ही उनकी समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त से मुलाकात करेगा और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य जीके श्रीवास्तव, यश अग्रवाल, राजू भार्गव, पवन निषाद, विजय यादव, इस वार्ड के युवा पार्षद जगतनारायण यादव, रामचंद्र निषाद सहित दर्जनों साथी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह