सुकमाः छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा रविवार को नक्सल प्रभावित सुकमा के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे और पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज की मुख्यधारा से भटके लोगों को फिर से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने नक्सलियों की मौजूदा स्थिति और सरकार की पुनर्वास योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से बातचीत की और उनके पुनर्वास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक समावेश से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी सुरक्षा और भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर है।
गृहमंत्री का यह दौरा नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति बहाल करने और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने जमीनी हालात की समीक्षा भी की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी नहीं आनी चाहिए।
स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने भी इस पहल पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उनका मानना है कि ऐसी योजनाओं से नक्सल हिंसा प्रभावित इलाकों में स्थायी शांति स्थापित करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, बस्तर आईजी सुंदरराज पी, डीआईजी कमलोचन कश्यप, सुकमा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, एसपी किरण चव्हाण और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव