सीकर:सीकर के दादिया थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले में पुलिस हिरासत में बंद हिस्ट्रीशीटर मनोज महला का कोर्ट परिसर में मोबाइल पर बात करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस लापरवाही के सामने आने के बाद एसपी भुवन भूषण यादव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एएसआई रोहिताश्व कुमार, कांस्टेबल संदीप और किशोर को निलंबित कर दिया।
मामला पिछले साल नवंबर का है। बदमाशो ने एक बड़ी लूट और मारपीट की थी। जानकारी के मुकाबिक हिस्ट्रीशीटर मनोज ने अपने साथियों के साथ मिलकर कार में तोड़फोड़ कर 8 लाख रुपए लूट लिए थे। 13 अप्रैल को जयपुर से गिरफ्तार किए गए मनोज को कोर्ट में पेशी के दौरान मोबाइल पर बात करते देखा गया था।
उसके आसपास पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने बीच-बचाव नहीं किया। एक युवक ने इस लापरवाही का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। बाद में कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। अब इस मामले की जांच सीओ सिटी प्रशांत किरण को सौंपी गई है।
निलंबित एएसआई रोहिताश कुमार का कहना है कि आरोपी मनोज कुमार महला ने कहा था कि वह अपने वकील से बात करना चाहता है, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने किसी आदमी के मोबाइल फोन पर उसकी बात कराई।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह