मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल थाना क्षेत्र के पावटी नहर क्षेत्र में देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक शातिर अपराधी पुलिस की गोली से घायल हो गया।
दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी क्षेत्र में अपराध की योजना बना रहे हैं। चरथावल थाना पुलिस ने घेराबंदी की। अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली हिस्ट्रीशीटर मोबीन के पैर में लगी। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मोबीन के पास से चोरी के उपकरण, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। शातिर अपराधी पर लूट और चोरी के 10 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस उसे काफी समय से तलाश कर रही थी क्योंकि वह लगातार क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। मोबीन को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस मोबीन से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और आपराधिक नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह