Himachal Heavy Rain: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार रात हुई भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई। सबसे ज़्यादा नुकसान धर्मपुर बाज़ार में हुआ। बादल फटने से धर्मपुर बस स्टैंड पर खड़ी HRTC की कई बसें और कई वाहन बह गए। साथ आसपास की दुकानें भी तबाह हो गई। जबकि कई इलाकों में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। इस दौरान लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
बताया जा रहा है कि इस घटना में करोड़ों रुपये के जान-माल का नुकसान हुआ है। वहीं तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 6 से 7 लोगों के लापता होने की भी खबर है, जिनमें कुछ प्रवासी मज़दूर और स्थानीय लोग शामिल हैं। रात भर अफरा-तफरी मची रही और लोगों ने छतों पर चढ़कर अपनी किसी तरह जान बचाई। पुलिस और प्रशासन ने रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर राहत कार्य शुरू किया।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार रात 11 बजे से जिले के ज़्यादातर जगहों पर बारिश हो रही है। बारिश इतनी तेज है कि लोग अपने घरों से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। खड्ड के आसपास रहने वाले लोगों के घरों और दुकानों में मलबा घुस गया है। इससे घर के बाहर खड़ी दर्जनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। लोगों को घरों से बाहर न निकलने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि धर्मपुर में बारिश ने इतना कहर बरपाया कि पूरा बस स्टैंड डूब गया और बसों समेत कई गाड़ियां बह गईं। इस घटना में अब कई लोगों के लापता होने की भी खबर है। भारी बारिश के कारण यहां बहने वाली सोन खड्ड का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि रात से ही भारी बारिश के बीच पुलिस और बचाव दल मैदान में डटे हुए हैं। लोगों को सुरक्षित निकालने का काम रात से ही जारी है। उन्होंने बताया कि घरों में पानी घुसने से कई लोग ऊपरी मंजिल पर शरण लेने को मजबूर हुए हैं। यहां एक छात्रावास में 150 बच्चे थे, उन्हें भी दूसरी और तीसरी मंजिल पर भेज दिया गया है। घरों और दुकानों में मलबा घुस गया है।

दूसरी ओर, शिमला के हिमलैंड क्षेत्र में भी भारी भूस्खलन हुआ, जिसके कारण कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। इसके कारण शिमला की मुख्य जीवनरेखा सर्कुलर रोड बंद हो गई और लोगों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। शिमला के बीसीएम क्षेत्र में पेड़ उखड़ने और भूस्खलन के कारण कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।
उधर मौसम विभाग ने शिमला ने बिलासपुर, मंडी, शिमला, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों तक बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है, लेकिन अभी मानसून के पूरी तरह से विदा होने के कोई संकेत नहीं हैं। कई इलाकों में अभी भी रूक रूककर बारिश का दौर जारी है जिस कारण बाकी राहत एवं बचाव कार्यों में दिक्कतें पेश आ रही हैं। पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार