Rudraprayag Helicopter Emergency Landing: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शनिवार दोपहर अचानक एक हेलीकॉप्टर को सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हेलीकॉप्टर ने बरसू हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी और उड़ान भरते ही उसमें खराबी आ गई, जिसके कारण उसे फाटा और सिरसी के बीच बरसू में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हेलीकॉप्टर में 5 यात्री और पायलट सवार थे। फिलहाल सभी सुरक्षित है। पायलट को मामूली चोटें आई हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के इस हेलीकॉप्टर में शनिवार को टेक ऑफ के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। लेकिन पायलट ने समय रहते स्थिति को भांप लिया और पास ही सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग कर ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे में पायलट को मामूली चोटें आईं और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा हाइवे पर खड़ी एक कार पर गिरा जिससे कार क्षतिग्रत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने एक टीम मौके पर भेजी। इसके बाद टीम ने हेलीकॉप्टर को सड़क से हटवाया, जिससे यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर केदारनाथ यात्रा पर था और सभी यात्री तीर्थयात्री बताए जा रहे हैं। लैंडिंग के तुरंत बाद सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि घटना का हेली शटल सेवा पर कोई असर नहीं पड़ा है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में इस बार जब से चारधाम यात्रा शुरू हुई है तब से यह चौथा हेलीकॉप्टर हादसा है। इससे पहले भी केदारनाथ हेलीपैड के पास हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी, जिसमें पायलट और एम्स के दो डॉक्टर बाल-बाल बच गए थे। प्रशासन ने घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह