अयोध्या : अयोध्या स्थित एचसीजे अकादमी में नवदुर्गा एवं दशहरा पर्व के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में श्रद्धा और उल्लास का संगम देखने को मिला, जहाँ छात्र-छात्राओं ने माता दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का जीवंत चित्रण किया और रामलीला के मंचन के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को जीवंत किया। कार्यक्रम की शुरुआत हुकुमचंद जैन स्मारक शिक्षण संस्थान की चेयरपर्सन मंजुला जैन, प्रबंधक शिक्षा जैन, सीईओ उमेश जैन, प्रधानाचार्य दिलीप कुमार गुप्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी अशोक तिवारी द्वारा माँ दुर्गा की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर की गई।
कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों ने रामलीला का ऐसा मंचन किया जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण के पात्रों को बच्चों ने जिस आत्मीयता से निभाया, वह सराहनीय था। वहीं कक्षा तीन से पांच की छात्राओं ने नवदुर्गा के नौ स्वरूपों का सुंदर वर्णन किया, जिसमें उन्होंने माता के अलग-अलग रूपों की विशेषताओं को दर्शाया। कक्षा दो के नन्हें विद्यार्थियों ने गरबा नृत्य प्रस्तुत कर मंच को रंग-बिरंगा बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में रावण का पुतला दहन कर बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीकात्मक संदेश दिया गया। स्कूल का प्रांगण "जय सियाराम, जय सीताराम" के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। भजन प्रतियोगिता में शिक्षकों ने भाग लेकर भक्तिमय वातावरण तैयार किया, जो दर्शकों के लिए एक अलौकिक अनुभव बन गया।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह