Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर स्कूली बच्चों को ले जा रही एक पिकअप वैन तालाब में गिर गई। इस हादसे में 17 स्कूली बच्चे घायल हो गए। इनमें से चार की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें इलाज के लिए हजारीबाग के शेख भिखारी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल की छुट्टी होने के बाद पिकअप वैन बच्चों को लेकर गांव लौट रही थी। खुटरा गांव के पास एक तीखे मोड़ पर तेज रफ्तार वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के किनारे स्थित 15 फीट गहरे तालाब में गिर गई। दुर्घटना होने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। सभी लोगों ने मिलकर दुर्घटनाग्रस्त वैन से बच्चों और चालक को बाहर निकाला। बाद में क्रेन की मदद से वैन को भी तालाब से बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि वैन तालाब की गहराई में जाने से बच गई, अन्यथा हादसा भयावह हो सकता था। हादसे में घायल सभी बच्चों को एंबुलेंस से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। अधिकांश बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चार बच्चों को हजारीबाग ले जाया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और बच्चों के परिजनों का कहना है कि पिकअप वाहन चालक नशे की हालत में था। लोगों ने संकरी सड़क पर किसी तरह की सुरक्षा दीवार नहीं होने पर भी सवाल उठाए। इचाक थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन के चालक की मेडिकल जांच भी कराई जा रही है। वाहन के कागजात और चालक का लाइसेंस आदि की भी जांच की जा रही है। अगर चालक नशे में पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई