फतेहाबाद: साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने एक युवक के बैंक खाते से 1.8 लाख रुपये निकालने के मामले में पंजाब के एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान योगेश कुमार उर्फ योगी पुत्र शिवदयाल निवासी फाजिल्का, पंजाब के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद कर उसे गुरुवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे हिसार जेल भेज दिया गया है। साइबर थाना फतेहाबाद के प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में 14 जनवरी को ठाकुर बस्ती निवासी राजेंद्र कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। जब उसने अपने खाते का बैलेंस चेक किया तो पाया कि उसके खाते से 16 दिसंबर 2024 को 30 हजार और 50 हजार रुपये की रकम कट गई है।
इसके बाद जब उसने अपने आईडीबीआई बैंक खाते का बैलेंस चेक किया तो पाया कि उसके खाते से 17 दिसंबर 2024 को 1 लाख रुपये निकल गए हैं। युवक ने बताया कि उसके पास न तो कोई कॉल आई और न ही उसने किसी के साथ कोई लिंक शेयर किया।
इसके बावजूद अज्ञात जालसाजों ने धोखाधड़ी कर उसके दो बैंक खातों से 1 लाख 80 हजार रुपये निकाल लिए हैं। इस पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया और जांच अधिकारी ने आरोपी के बारे में अहम सुराग जुटाकर उसे फाजिल्का के घंटाघर चौक के पास से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई