Faridabad AC Blast: हरियाणा के फरीदाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शहर के ग्रीन फील्ड कॉलोनी में रविवार आधी रात चार मंजिला मकान में एसी का कंप्रेसर फटने से भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी और उनकी बेटी का दम घुटने से मौत हो गई, जबकि बेटे ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्रीन फील्ड कॉलोनी में रहने वाले सचिन कपूर (50), उनकी पत्नी रिंकू कपूर (48) और बेटी सुजान (13) और बेटे आर्यन (24) के साथ रहते थे। सचिन का परिवार दूसरी मंजिल पर रहता था। जबकि राकेश मलिक का परिवार पहली मंजिल पर रहता है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 3 बजे राकेश मलिक के स्प्लिट एसी में आग लग गई। आग लगते ही राकेश मलिक ने अपना दरवाजा खोला। उनका पूरा परिवार इमारत से बाहर आ गया। जबकि दूसरी मंजिल पर रहने वाले सचिन कपूर को आग लगने की भनक तक नहीं लगी।
जैसे ही धुआं दूसरी मंजिल पर अपनी पत्नी और बेटी के साथ सो रहे सचिन के कमरे तक पहुंचा, उनका दम घुटने लगा। वह जान बचाने के लिए छत की ओर भागे। सीढ़ियों का गेट बंद होने के कारण वह छत पर नहीं जा सके। इस दौरान धुआं मकान के चारों ओर फैल गया। जिससे सचिन-रिंकू और सुजान का दम घुटने से वहीं गिर गए। जबकि दूसरे कमरे में सो रहा उनका बेटा आर्यन धुआं उठता देख खिड़की से कुदकर किसी तरह नीचे पहुंचा।
जानकारी होते ही चौथी मंजिल पर रहने वाले परिवार ने पुलिस और दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी थी। जिसके मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को चार मंजिला मकान से बाहर निकाला। आनन-फानन में तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आर्यन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सचिन कपूर पिछले पांच सालों से अपने परिवार के साथ ग्रीनफील्ड कॉलोनी के डी ब्लॉक के मकान नंबर 787 में किराए पर रहते थे। वह घर से ही शेयर ट्रेडिंग का काम करते थे। उनका ऑफिस तीसरी मंजिल पर है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार