हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक 15 से अधिक बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों की टीम ने बच्चों का इलाज शुरू कर दिया है। वहीं घटना के संबंध में अभिभावकों को भी सूचना दे दी गई है। अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला हरदोई जिले की संडीला तहसील के सामने स्थित लायंस पब्लिक स्कूल का है। सामने आया है कि गैस लीक होने के बाद एकाएक यह स्कूल में फैल गई। गैस इतनी जहरीली थी कि 20 से ज्यादा बच्चे उसके प्रभाव में आ गए। इसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को सांस लेने में भारी दिक्कत होने लगी, जिससे स्कूल में भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। बताया जाता है कि कुछ बच्चों को खांसी और उल्टी भी होने लगी। इस स्थिति में स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों को बाहर निकाला। उनमें से 15 से अधिक बच्चों को तुरंत अस्पताल के लिए भेजा गया। बच्चों के अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने तुरंत जांच शुरू की। इसी बीच, घटना के बारे में अभिभावकों को भी सूचना दी गई। बच्चों की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर अभिभावक अस्पताल के बाहर जुट गए।
हरदोई पुलिस ने घटना के संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा कि थाना संडीला क्षेत्रांतर्गत एक स्कूल में किसी गैस रिसाव के कारण स्कूल के छात्रों के बेहोश होने के उपरांत प्रभावित छात्रों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जिलाधिकारी और एसपी की ओर से स्कूल का निरीक्षण कर चिकित्सालय पहुंचकर छात्रों से मिलकर चिकित्सकों को उनके बेहतर उपचार के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों से जानकारी ली। लगभग 16 छात्राएं थीं, जिनकी तबीयत बिगड़ी। एक बच्ची को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के बाद वे स्कूल जाएंगे और जांच पड़ताल के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई