Gurugram Road Accident: हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार सुबह-सुबह एक भीषण हादसा हो गया। यहां दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक बेकाबू थार कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें पांच युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक यह भीषण हादसा शनिवार सुबह 4:30 बजे गुरुग्राम के झाड़सा फ्लाईओवर के पास हुआ। जहां उत्तर प्रदेश की नंबर प्लेट वाली एक काली थार कार दिल्ली से जयपुर जा रही थी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर तेज रफ़्तार के कारण थार अनियंत्रित होकर एग्जिट 9 पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि थार गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
इस हादसे में थार में सवार छह लोगों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई। थार में तीन युवक और तीन युवतियां सवार थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
पांच मृतकों में से चार की पहचान हो गई है। कपिल शर्मा बुलंदशहर, आदित्य प्रताप सिंह आगरा, गौतम हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले थे। जबकि प्रतिष्ठा मिश्रा रायबरेली की रहने वाली थीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सभी के हाथों में पब बार बैंड थे। इसलिए माना जा रहा है कि ये सभी एक पब बार में देर रात पार्टी से लौट रहे थे। इसी दौरान थार डिवाइडर से टकरा गई। मृतक युवक-युवतियों के शरीर के अंग 100 मीटर दूर तक बिखरे पड़े थे।
हाल ही में, राजस्थान के टोंक में राष्ट्रीय राजमार्ग 148D पर तारण गांव के पास एक रोडवेज बस गहरी खाई में पलट गई। बस सवाई माधोपुर से टोंक जा रही थी। ओवरटेकिंग और तेज़ गति के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कई घायलों के सिर और हड्डियों में गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। कोतवाली थाना प्रभारी भंवर लाल ने बताया कि हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं। बस सवाई माधोपुर से जयपुर जा रही थी। यात्रियों ने बताया कि हाईवे पर बस का नियंत्रण खो गया, जिससे यह हादसा हुआ। बस में लगभग 48 लोग सवार थे और वह जयपुर जा रही थी।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई