Greater Noida Suicide: यूपी के ग्रेटर नोएडा में ऐस सिटी सोसाइटी में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक महिला और उसके 11 साल के बेटे ने 13वीं मंजिल की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सोसाइटी में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों की पहचान साक्षी चावला (37) और उनके बेटे दक्ष चावला (11) के रूप में हुई है। दोनों ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस सिटी सोसाइटी के निवासी थे।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस सिटी सोसाइटी में एक महिला और उसके 11 साल के बेटे ने 13वीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच शुरू कर दी। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें दोनों ने दुनिया छोड़ने की इच्छा जताई है। पुलिस के अनुसार, परिवार काफी समय से मानसिक तनाव में था। मृतक बच्चा दक्ष मानसिक रूप से बीमार था, जिसके कारण परिवार पर काफी दबाव था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल है। मृतक साक्षी चावला और उसके बेटे के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण मां तनाव में थी। यही वजह रही कि दोनों ने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। लोग इस परिवार के साथ हुई इस त्रासदी को लेकर गहरे सदमे में हैं। फिलहाल पुलिस अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मामले की जाँच में जुटी है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई