भिलाईः छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले में केंद्र सरकार के आदेश के मुताबिक घुसपैठियों की तलाश तेज कर दी गई है। राज्यभर में टीम बनाकर दबिश दी जा रही है। इस क्रम में एएसपी के नेतृत्व में दुर्ग पुलिस की टीम शहर में कई जगहों पर दबिश देकर संदिग्धों की पहचान की गई है।
एसपी विजय अग्रवाल ने तीन एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर, अभिषेक झा और पद्मश्री तंवर के नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीमें बनाई हैं। सभी अफसरों ने रविवार सुबह पूरी पुलिस टीम के साथ छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने भिलाई के बॉम्बे आवास से 10, हथखोज से 8 और सुपेला कर्बला मैदान से 6 संदिग्धों की पहचान की है। फिलहाल पुलिस सभी के दस्तावेजों की जांच कर रही है। दुर्ग ग्रामीण एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि पुलिस ने हर घर की गहनता से तलाशी ली।
लोगों के निवास से जुड़े वैध दस्तावेजों की जांच की गई है। इसके साथ ही सभी लोगों के फिंगरप्रिंट लिए गए। पुलिस अपने ऐप के जरिए इसका मिलान आपराधिक रिकॉर्ड से करेगी। उल्लेखनीय है कि केंद्र की मोदी सरकार के निर्णय के अनुसार, पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा अल्पकालिक वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द माने जाएंगे। कहा गया है कि पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल तक ही वैध रहेंगे। सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 29 अप्रैल तक भारत छोड़ना होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज